Himachalnow / नाहन
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में 09 दिसंबर 2024 को “डॉ. सुरेश जोशी एवं श्रीमति निरुपमा जोशी वार्षिक छात्रवृत्ति योजना” के तहत छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश कुमार जोशी एवं श्रीमति निरुपमा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को इस योजना के महत्व से अवगत कराया। मंच संचालन डॉ. रविकांत शर्मा ने किया।
यह योजना सत्र 2019-20 में श्री अनुज जोशी एवं श्रीमति एंबर जोशी द्वारा, डॉ. सुरेश कुमार जोशी और श्रीमति निरुपमा जोशी की 50वीं विवाह वर्षगांठ के अवसर पर शुरू की गई थी। इसके तहत प्रतिवर्ष एक छात्र और एक छात्रा को 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह सहायता केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलती है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं और जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। इस वर्ष छात्रवृत्ति योजना के तहत ज्योति शर्मा और मोहिंदर को 50-50 हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मुख्य अतिथियों ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और योजना के उद्देश्य को सराहा। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति समिति के संयोजक डॉ. अनूप कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों का धन्यवाद किया। समारोह में उपप्राचार्य डॉ. उत्तमा पांडे, डॉ. नीलकांत, डॉ. भारती, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. बी. आर. ठाकुर सहित महाविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा 600 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





