Loading...

नाहन में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक हुई

PARUL • 20 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

नाहन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों को अलग करने और नए मतदान केंद्र बनाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

बैठक में रखे गए प्रस्तावों का सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने समर्थन किया और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह बैठक जिले में मतदान प्रक्रिया को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए आयोजित की गई थी।