नाहन में युवक की मौत, हत्या या आत्महत्या जांच का विषय
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा नाहन मेडिकल कॉलेज
HNN/ नाहन
नाहन के हरिपुर मोहल्ला में 35 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला जानकारी में आया है। हालाँकि इस मौत को लेकर परिजनों ने आशंका जाहिर की है जिसके बाद यह मौत आत्महत्या है या हत्या जाँच का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, युवक हरिपुर मोहल्ला में किराये के मकान में रहता है। विपिन ठाकुर निवासी कोटला मांगन, राजगढ़ एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बता दें मृतक के पिता काथली पंचायत के पूर्व प्रधान रहे है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक रस्सी के साथ फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस के द्वारा कमरे में किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करते हुए मृतक के कमरे को बंद कर दिया गया। ऐसा पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों के आने तक के लिए किया गया था। युवक के परिजनों के द्वारा युवक की मौत पर सवाल खड़े किये गए है।
लिहाजा पुलिस के द्वारा मृतक युवक का नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम भी करवाया जा रहा है। अब सवाल यह भी उठता है की क्या कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं युवक की फोन पर किस-किस से बातचीत हुई थी, शरीर पर कहा-कहा चोट के निशान है यह सब पुलिस की जाँच का विषय है।
बरहाल पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया था। जिसके बाद अब परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उधर डीएसपी रमाकांत के द्वारा खबर की पुष्टि करते हुए बताया गया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच के बाद ही बताया जा सकेगा कि युवक की मौत का क्या मुख्य कारण है।