नाहन में शातिर हुए चोर, बगैर सीसीटीवी वाली जगहों पर दे रहे चोरियों को अंजाम
गुन्नुघाट के हरिपुर महौल्ला में तोड़ा कार का शीशा, दो दिन पहले टायर व स्टैपनी करी चोरी
HNN/नाहन
नाहन शहर में बीते 3-4 दिन में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। शातिर चोर पहले दिन में ऐसी जगह की रैकी करते हैं जहां पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं। इसके बाद यह शातिर चोर सड़क पर खड़ी कारों को अपना निशाना बनाते हैं। गुन्नूघाट चौंकी के अंतर्गत हरिपुर महौल्ला क्षेत्र में आज बीती रात को अमनदीप सिंह की गाड़ी का शरारती तत्वों के द्वारा बैक शीशा तोड़ दिया गया है। तो वहीं करीब दो दिन पहले इसी महौल्ला में एक कार की स्टेपनी को तथा एक अन्य कार के टायर चोरी किए जाने की भी जानकारी मिली है।
यह सभी घटनाएं ऐसी जगह पर हुई है जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है। जबकि पूर्व में रहे एसपी के द्वारा शहर के सभी व्यवसायी संस्थाओं के लोगों व सड़क के साथ वाले घरों के लोगों के द्वारा सीसीटीवी कैमरा की लगाई जाने की अपील की थी। जिसके बाद शहर में अधिकतर जगह सीसीटीवी कैमरा से हटी पड़ी है। शातिर चोर अब उन जगहों को अपना निशाना बना रहे हैं जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं है।
गन्नूघाट निवासी अंजुम शेख, ओम, आरिफ, जावेद आदि का कहना है कि रात को सड़क पर गाड़ी खड़ा करना खतरनाक साबित हो गया है। इन लोगों का कहना है कि चोर अब गाड़ी के टायरों पर हाथ साफ करने लग पड़े हैं। उधर, गुन्नूघाट चौंकी इंचार्ज एएसआई मनोज जिष्टु का कहना है कि आज बीती रात को अमनदीप की गाड़ी का शीशा तोड़े जाने की शिकायत मिली है।
उन्होंने कहा कि शरारती तत्व अथवा चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रात्रि गश्त को बढ़ा दिया गया है। हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं उन्हें उस क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र सीसीटीवी कैमरे भी लगाई जाने चाहिए।