Loading...

नाहन में 4 सितंबर को नहीं लगेगा पावर कट, प्रशासनिक कारणों से किया रद्द

Ankita • 2 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार यानि 4 सितंबर को पावर कट लगना था। परन्तु अब किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते यह रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-2 ने दी।

उन्होंने बताया कि नाहन शहर और उसके आस पास के सभी क्षेत्र जैसे कि शम्भुवाला, बनकला. सतीवाला, बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार धारक्यारी, जाब्बल का बाग जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया इत्यादि समस्त क्षेत्रों में विद्युत आपुर्ति बाधित नहीं रहेगी।