नाहन में 64 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर गहने लेकर फरार हुए शातिर
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के तहत अमरपुर मोहल्ला में शातिरों द्वारा एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला की पहचान 64 वर्षीय दीक्षा शर्मा जोकी जेल विभाग में वार्डर के पद से सेवानिवृत है।
वहीं पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सुबह 5:00 के आसपास घर में घुसे। वहीं दीक्षा शर्मा सुबह-सुबह भजन सुन रही थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला को बंधक बनाया।
इसके बाद आरोपी घर से कुछ गहने लेकर फरार हो गए। खबर की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।