Loading...

नाहन: हरियाणा के व्यक्ति से 3.08 ग्राम चिट्टा बरामद, राजगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

PARUL • 3 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर की राजगढ़ पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति से 3.08 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात्रि को पबियाना में नाका लगाने के दौरान की गई। पुलिस ने मोटर साईकल नंबर एचआर49जे 7405 की डिग्गी से प्लास्टिक पाउच में रखा चिट्टा बरामद किया।

आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मनदीप पुत्र अजैब सिंह निवासी गांव किरतपुर डाकघर बसौल थाना पिंजौर जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। राजगढ़ पुलिस ने मनदीप के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।