निजी अस्पताल के चालक ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के आनी में निजी अस्पताल के चालक द्वारा कंप्यूटर कोर्स कर रही लकड़ी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
आरोपी की पहचान रवि कश्यप निवासी पतोवा खनाग आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए बयान में लड़की ने बताया कि वह कंप्यूटर कोर्स कर रही है और आनी में किराए के कमरे में रहती है। उसने बताया कि उसकी मुलाकात रवि नाम के लड़के से हुई जोकि आनी में पुराना बस अड्डे के पास एक निजी अस्पताल में बतौर चालक कार्यरत है।
जिसके बाद आरोपी लड़की के साथ फोन पर बात करने लगा। आरोपी ने बाद में उसके किराए के कमरे में आना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ वहां दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।