निजी और एचआरटीसी बस के बीच हुई भिड़ंत, सभी यात्री सुरक्षित
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला हमीरपुर से कांगू वाया नेरी बलेटा सड़क पर नेरी के पास का है, यहां निजी बस और एचआरटीसी बस के बीच भिड़ंत हो गई।
हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। दोनों बसों में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। वहीं आपसी सहमती के बाद हादसे को लेकर पुलिस थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार सुबह 9:30 बजे एचआरटीसी बस सुबह विद्यार्थियों को नेरी महाविद्यालय छोड़ने जा रही थी। इस दौरान नेरी के पास आगे से अचानक एक कार आई। कार को पास देने के लिए हल्की सी ब्रेक लगाई।
उसी समय पीछे से आ रही निजी बस ने एचआरटीसी बस को पीछे से टकर मार दी। हादसे में दोनों बसों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। टक्कर के कारण निजी बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एचआरटीसी की बस को भी नुकसान हुआ है।