Loading...

निजी बसों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक दर्जन के करीब यात्री घायल

PRIYANKA THAKUR • 15 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी के पंडार क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। हालांकि इस हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह निजी बस वीआईपी कोच तत्तापानी से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पंडार के समीप सामने से आ रही दीवान कोच की वीआईपी कोच से टक्कर हो गई।

बस की आपसी टक्कर से दोनों बसों में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग तुरंत बसों से बाहर निकलने लगे। दोनों बसों में सवार तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगों को चोटे आई है, जिन्हे108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीहरी पहुंचाया गया। सभी घायल खतरे से बाहर है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।