Loading...

निजी बस और जीप के बीच हुई टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित

By PARUL Published: 9 Jan 2024, 4:19 PM | Updated: 9 Jan 2024, 4:19 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां निजी बस और जीप के बीच टक्कर हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस नित्थर के सराहर के लिए जा रही थी।

इस दौरान जब वह लटेर मोड़ के पास पहुंची तो बस की ब्रेक नहीं लगी और बस दूध की सप्लाई लेकर जा रही जीप से टकरा गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

वहीं हादसे सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया, जिससे कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस चौकी प्रभारी नित्थर देवेंद्र वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।