Loading...

निजी बस और ट्राले की हुई टक्कर, तीन घायल

PARUL • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के भोटा में एनएच-103 मार्ग पर मैड के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। जहां निजी बस और ट्राले की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बस मैड की तरफ से हमीरपुर जा रही थी और ट्राला अमृतसर से शिमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान मैड के पास पहुंचते ही निजी बस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

जिसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए भोटा पीएचसी अस्पताल ले जाया गया। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भोटा पुलिस कक्ष के हवलदार मनोज कुमार ने खबर की पुष्टि की है।