निजी बस और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, दो घायल

कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले दाड़ी क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक निजी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। घायलों की पहचान नरेश कुमार पुत्र भीम सेन और विरेंद्र पुत्र लेख सिंह निवासी सामरा, भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार और विरेंद्र बाइक पर सवार होकर धर्मशाला से शीला चौक की ओर जा रहे थे। जबकि एक निजी बस शीला चौक से धर्मशाला की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां से बाइक चालक नरेश को गंभीर चोटें आने के कारण डाक्टरों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।