Loading...

निजी बस और स्कूटी की हुई टक्कर, महिला घायल

PARUL • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में चंबा-तीसा मार्ग पर भद्रम के पास निजी बस के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। घायल की पहचान माधुरी नाथ निवासी गांव शालीमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, भद्रम के पास निजी बस के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।