HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के शाहपुर बाजार में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक निजी बस के चालक द्वारा चार वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। परंतु सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं टक्कर मारने के बाद बस का चालक मौके से रफू-चक्कर हो गया। वहीं पुलिस भी हादसे की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, एक निजी बस का चालक शाहपुर बाजार में अचानक ही बस से नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण बस चार वाहनों से टकरा गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार भी हो गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं बस चालक के भागने से सड़क पर काफी देर तक जाम की समस्या भी बनी रही। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाकर मामले की आगामी कार्यवाही शुरू की। लिहाजा पुलिस अभी चालक की तलाश कर रही हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




