नितेश की पत्नी, बेटी और बहन के शवों का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
HNN/ मंडी
जिला मंडी में भारी बारिश से से हुई तबाही के कारण सांबल हादसे में लापता 3 लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें 14 अगस्त से लेकर दो सितंबर शनिवार शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था। नितेश अपनी पत्नी, बेटी और बहन का इतने दिनों से इंतज़ार कर रहा है।
परन्तु आज लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी उनके शव नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं नितेश की मां का कई बार ऑपरेशन हो चुका है और अब भी नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।
हालांकि मशीनें नितेश के घर तक तो पहुंच गई हैं और वहां घर का कुछ सामान भी मिला है पर लापता शवों को कोई अता पता नहीं लग रहा है। ऐसे में अब उनका अंतिम संस्कार करने के लिए भी वह वंचित रह गया है।