Loading...

निपुण मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Ankita • 24 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला पावर हाउस कॉलोनी सपरून सोलन में निपुण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएमसी प्रधान ज्योति ने शिरकत की।

मेले में छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के मॉडल्स प्रदर्शित किए गए इसके पश्चात छात्रों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

वहीं अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्री प्राइमरी कक्षा के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर वितरित किए गए।

वहीं स्कूल की इंचार्ज तनुजा गुप्ता द्वारा प्री प्राइमरी कक्षा की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से अभिभावकों को इस मेले में जानकारी दी गई।