Loading...

नियम बदले: आधार कार्ड में जन्मतिथि-नाम अपडेट करने पर ये सर्टिफिकेट जरूरी….

Ankita • 8 Aug 2024 • 1 Min Read

यूनीक आईडेंटिटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार कार्ड अपडेशन को लेकर नए नियम बना दिए है। बता दें अब जन्मतिथि और नाम में बदलाव के लिए जन्म प्रमाणपत्र जरूरी होगा। बिना जन्म प्रमाणपत्र के यह अपडेट नहीं हो सकेंगे।

जन्मतिथि अपडेट करने के नए नियम
जन्मतिथि में संशोधन के लिए जन्म प्रमाणपत्र और हाईस्कूल की मार्कशीट को आवश्यक कर दिया गया है।

नाम अपडेट करने के नए नियम
नाम अपडेट करने पर भारत सरकार की गजट नोटिफिकेशन पेश करना अनिवार्य होगा। बता दें की गजट नोटिफिकेशन एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज होता है जिसे सरकारी गजट में प्रकाशित किया जाता है।

यह दस्तावेज़ किसी विशेष सरकारी निर्णय, नियम, कानून, आदेश या किसी महत्वपूर्ण सूचना की घोषणा के लिए जारी किया जाता है। गजट नोटिफिकेशन का उद्देश्य जनता को आधिकारिक रूप से सूचित करना होता है और यह सभी सरकारी विभागों द्वारा मान्यता प्राप्त होता है।