देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। आज शनिवार की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 840 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 43 लोगों की मौत भी हुई है। इन मामलों के साथ ही भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है।
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 हो गयी जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





