निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरे 2 मजदूर, एक की मौत, दूसरा घायल

By Ankita Published: 12 Mar 2023, 10:04 AM | Updated: 12 Mar 2023, 10:04 AM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के भ्यूली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दो मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान नागेश्वर पासवान (58) पुत्र शनिचर पासवान निवासी गांव छोटी रानी शक्करपुरा जिला खगड़िया बिहार के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान चंदन पंडित (45) निवासी राखो जिला खगड़िया बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने नागेश्वर पासवान का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकरी के मुताबिक, भ्यूली में एक निर्माणाधीन मकान में बिहार राज्य के मजदूर पलस्तर का काम कर रहे थे। इस दौरान काम करने के लिए तीसरी मंजिल में लगाई हुई पैड़ अचानक ही टूट गई। जिस कारण दोनों मजदूर नीचे गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगो द्वारा घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने नागेश्वर को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।