Loading...

निविदाएं खोलने की अंतिम तिथि में बदलाव

By PARUL Published: 1 Mar 2024, 11:10 AM | Updated: 1 Mar 2024, 11:10 AM 1 min read

HNN/सोलन

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए स्थानीय क्रय समिति के अध्यक्ष द्वारा 16 फरवरी, 2024 को जारी की गई लघु निविदाएं खोलने की अंतिम तिथि प्रथम मार्च, 2024 से बढ़ाकर 05 मार्च, 2024 कर दी गई है।

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी, 2024 को लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए खानपान, टैंट हाउस वस्तुएं, सी.सी.टी.वी कैमरा एवं सम्बन्धित उपकरण, फ्लैक्स तथा जी.पी.एस. के लिए लघु निविदाएं आमंत्रित की गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कारणों से इन निविदाओं को अब 05 मार्च, 2024 को सांय 03.00 बजे से 04.15 के मध्य खोला जाएगा।