Loading...

नि:शुल्क प्रशिक्षण लेकर शुरू करें मधुमक्खी पालन, आवेदन आमंत्रित…

SAPNA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू द्वारा मधुमक्खी पालन का निशुल्क प्रशिक्षण 21 से 30 नवम्बर तक पतलीकूहल में आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। यह प्रशिक्षण 10 दिनों तक दिया जाएगा। मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के माध्यम से कुल्लू जिला के वे बेरोजगार नौजवान युवक/युवतियां जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है आवेदन कर सकते हैं और इस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है।

19 नवम्बर तक AISECT शैक्षिक संस्थान पतलीकूहल में आकर आवेदन जमा करवा सकते है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए व्यक्ति में पढ़ने लिखने की क्षमता भी होनी चाहिए। अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और बैंक खाता की एक फोटोकॉपी साथ लेकर आनी होगी। इसके अतिरिक्त 3 पासपोर्ट साइज़ के फोटो भी लेकर आये। अधिक जानकारी के लिए प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक 7018228840 और 7018336898 पर संपर्क कर सकते है।