नीतीश कुमार ने 8वीं बार सीएम पद से दिया इस्तीफा, अब 9वीं बार लेंगे शपथ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। आरजेडी का साथ छोड़कर अब वो दोबारा बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं। नई सरकार में सुशील मोदी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री रहते नीतीश कुमार का ये चौथा यूटर्न होगा। अगस्त 2022 में उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ा था। दो साल से भी कम वक्त में वो दोबारा एनडीए से जुड़ गए हैं। नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें नीतीश कुमार न सिर्फ सबसे लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि अब तक सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री पद की शपथ भी उन्होंने ही ली है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब नीतीश राजनीति से संन्यास लेना चाहते थे।