Loading...

नीन पंचायत के दिनेश बने सहायक प्रोफेसर

Ankita • 7 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में बलदेंया क्षेत्र की नीन पंचायत के सेयोंग गाँव से संबंध रखने वाले दिनेश कुमार का चयन हिमाचल प्रदेश काॅलेज कैडर में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के तौर पर हुआ है। इस खबर से पूरे परिवार तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

बता दें कि दिनेश कुमार ने 12वीं कक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेंयां से उत्तीर्ण करने के बाद डिग्री काॅलेज संजोली से स्नातक आनर्स की। तदोपंरात हिमाचल विश्वविद्यालय से एमए इतिहास की परीक्षा उत्तीर्ण की। दिनेश कुमार ने 2018 में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

दिनेश के पिता जी हिमाचल जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं ने बताया कि दिनेश बचपन से ही होरहार बालक था जिसने इस परीक्षा के लिए दिन रात मेहनत की है। दिनेश की इस सफलता से परिवार में प्रसन्नता का महौल है और बधाई देने वालों का तांता लग रहा है।

संयोग की बात है कि जिस दिन इस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ उसी दिन दिनेश कुमार की शादी भी थी जिसने इस खुशी को दोगुना कर दिया है। दिनेश कुमार ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को दिया है।