लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नुक्कड़ व गीतों के माध्यम से दी रोड सेफ्टी पर जानकारी

PRIYANKA THAKUR | 13 मार्च 2022 at 12:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आरटीओ के सौजन्य से संगड़ाह में आयोजित हुआ कार्यक्रम

HNN / संगड़ाह

चुड़ेश्वर सांस्कृतिक दल राजगढ़ के लोक कलाकारों द्वारा बस अड्डा बाजार संगड़ाह में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से सड़क सुरक्षा पर जानकारी दी गई। दल के संचालक जोगिंद्र हाबी ने बताया कि, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नाहन के सौजन्य से जिला सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दल के कलाकार गोपाल, संदीप, चमन, रामलाल, सरोज व लक्ष्मी आदि द्वारा सिरमौरी बोली मे प्रस्तुत जीवन है अनमोल नुक्कड़ मे किए गए अभिनय व संवादों की दर्शकों ने भरपूर सराहना की। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने रोचक ढंग से हेल्मेट व सीट बेल्ट पहनने, पीकर गाड़ी न चलाने व मोबाइल का इस्तेमाल न करने जैसे विभिन्न यातायात नियमों पर जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]