लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नुपुर शर्मा को फिर से जान से मारने की धमकी, दरगाह के खादिम का एलान- हत्यारों को दूंगा…

PRIYANKA THAKUR | 5 जुलाई 2022 at 10:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नुपुर शर्मा के बयान का देशभर में विरोध जारी है। ऐसा ही एक वीडियो अजमेर से वायरल हुआ है। इसमें हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का एक खादिम कह रहा है कि जो नुपुर शर्मा की गर्दन लेकर आएगा, उसे अपना मकान सौंप देगा। अजमेर पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर केस दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में डाली गई पोस्ट के बाद हुई कन्हैया लाल टेलर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अजमेर दरगाह के खादिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक बार फिर नफरत का जहर घोलने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर दरगाह के खादिम का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खादिम नूपुर शर्मा को गोली मारने की बात कह रहा है। वीडियो दो-चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह दरगाह का खादिम है साथ ही दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। उसने अपना नाम सलमान बताया है। उधर, अजमेर एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]