नूपुर शर्मा का सिर कलम करने पर इनाम की घोषणा करने वाले अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सलमान चिश्ती दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने बताया कि सलमान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, फायरिंग, मारपीट और धमकी जैसे करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।
बता दें कि, अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से अजमेर दरगाह के खादिम की निंदा हो रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विकास सांगवान ने बताया कि सलमान चिश्ती को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
वीडियो में क्या बोला था?
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दे कि वायरल वीडियो में सलमान चिश्ती ने रोते हुए कहा था कि वह पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने पर नूपुर शर्मा को खुलेआम गोली मार देते। उन्होंने ऐलान किया कि जो कोई भी उस नूपुर शर्मा का सिर लाकर देगा वह उसे अपना घर दे देगा।’
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





