Loading...

नेपाली मूल का व्यक्ति 1.006 किलो अफीम के साथ किया गिरफ्तार

Ankita • 17 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला की स्पेशल सेल टीम ने मतियाना क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन पुत्र टोपे सिंह डांगी निवासी गांव त्रिवेणी नेपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल शिमला की टीम मतियाना क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के लिए मौजूद थी।

इस दौरान टीम ने पवन को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.006 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। बता दें पवन वर्तमान में राजेंद्र सिंह बरागटा निवासी गांव धनोत, तहसील ठियोग व जिला शिमला के पास रहता है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।