Loading...

नेपाली मूल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 12 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के कंडाघाट में नेपाली मूल के व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान कमल सिंह निवासी नेपाल हाल निवासी कंडाघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमल सिंह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। वह एक निजी बस में कंडक्टर था। पिछले काफी समय से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने की है।