नेपाली युवक से मारपीट व हत्या करने के आरोप में 5 व्यक्ति गिरफ्तार
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में नेपाली युवक से मारपीट व हत्या करने के आरोप में 5 स्थानीय व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पाँचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मुरत सिंह (54) पुत्र धर्मदास, सतवीर (43) पुत्र जोगिंद्र सिंह, रवींद्र (27) पुत्र विष्णु देव, अशोक कुमार (51) पुत्र तारा चंद व देवेंद्र (34) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव दलोग, डाकघर नरैण, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च को एक गांव में कुछ युवकों ने नेपाली व्यक्ति गगन बहादुर के साथ मारपीट की, जिसके चलते वह बेहाेश हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बेहाेशी की हालत में घर पहुंचाया। इसी दौरान उसी रात गगन बहादुर की मौत हो गई। गगन बहादुर अपने परिवार के साथ नरैण गांव में रहता था और मजदूरी का कार्य अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
घटना को 10 दिन बीतने के बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने घटनास्थल पर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मारपीट व हत्या का मामला दर्ज किया। स्थानीय लोगों ने कुछेक लोगों में मारपीट होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इसके बाद 5 स्थानीय लोगों को पूछताछ गिरफ्तार किया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।