लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नेपाल में टेक ऑफ के दौरान यात्री विमान क्रैश, 18 यात्रियों की मौत

Ankita | 24 जुलाई 2024 at 1:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। इस प्लेन में 18 यात्री सवार थे। हादसे के बाद इनमें से सभी 18 यात्रियों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में पायलट की जान बच गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि प्लेन नेपाल के काठमांडू से पोखरा जा रहा था। जानकारी के मुताबिक प्लेन सौर्य एयरलाइंस का विमान नंबर (9N – AME (CRJ 200) था। बताया जा रहा है कि है कि विमान टेक ऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ।

दरअसल, यात्रियों की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें रिमार्क वाले कॉलम में स्टाफ आईडी का जिक्र किया गया है। रेस्क्यू टीम ने प्लेन की आग बुझा दी है। 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। प्लेन हादसे के बाद जो पायलट सुरक्षित बचा है, उसकी हालत में सुधार होने पर उससे हादसे के बारे में पूछताछ की जा सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हादसे के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली भी घटनास्थल पर पहुंचे। काठमांडू एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस का जो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उसके यात्रियों की लिस्ट सामने आ गई है लिस्ट के मुताबिक प्लेन में सवार सभी यात्री सौर्य एयरलाइंस के स्टाफ के ही सदस्य थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]