Loading...

नेरचौक के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

Ankita • 7 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के नेरचौक विद्युत उपमंडल के अंतर्गत अनुभाग रती के तहत आने वाले क्षेत्रों में 8 मई को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता राजेश कुमार शर्मा विद्युत उपमंडल नेरचौक द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि कल 11 केवी लाइन की आवश्यक मरम्मत व पुराने पेड़ों की काट छांट के कार्य के लिए रति, मेलथेहड़, गलमा, बाल्ट, सौयरा, बाग, जजसेत, नलबाड़ी, रोपा, कटौना, पारगी की विद्युत सप्लाई सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 तक बंद रहेगी।

यह कार्य मौसम पर निर्भर करेगा अन्यथा अगले दिन कार्य संपन्न किया जाएगा। सहायक अभियंता राजेश कुमार शर्मा ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।