नेशनल कुश्ती के फाइनल में पहुंची हिमाचल की बेटी सोनाली, पक्का किया पदक
HNN/ सोलन
प्रदेश को गौरवन्वित कर सोलन जिले की बद्दी की सोनाली ठाकुर ने कुश्ती के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोनाली ने दिल्ली में चल रही 60वीं नेशनल स्कूल गेम्स में यह उपलब्धि हासिल की है। उसने कुश्ती के 55 किलो वर्ग के सेमीफइनल में यूपी के पहलवानों को पटखनी दी।
फाइनल में उनका मुकाबला हरियाणा के पहलवानों से होगा। सोनाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी से जमा दो की परीक्षा पास की है। इसी स्कूल से सोनाली अपने वर्ग में राज्य की विजेता रही हैं। जिसके आधार पर उसका चयन दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता के लिए हुआ।
बद्दी स्कूल की शारीरिक प्रवक्ता ममता ठाकुर ने बताया कि सोनाली चार बार नेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं। पिछले वर्ष सोनाली ने अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा खेलो इंडिया में भी सोनाली ने अच्छा प्रदर्शन किया।
सोनाली के मेडल पक्का करने पर पिता प्रवेश ठाकुर, बेअंत ठाकुर, महेंद्र मेहता, हरनेक ठाकुर, कृष्ण कुमार कौशल, दीपू पंडित, नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, रमन कौशल ने खुशी जाहिर की है।