नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इस दिन से होंगे शुरू वॉलीबाल के स्पेशल ट्रॉयल….
HNN/धर्मशाला
भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वॉलीबॉल के स्पेशल ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए धर्मशाला के सेंटर में 15 व 16 मई को 21 वर्ष की आयु वर्ग तक की महिला खिलाड़ियों के ट्रायल करवाए जाएंगे।
ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को उत्कृष्ठता केंद्र धर्मशाला में कोचिगं, खेल किट, प्रशिक्षण, उपकरण, प्रतिस्पर्धा एक्सपोजर, शैक्षणिक व्यय, मुफ्त चिकित्सा सुविधा सहित सभी प्रकार की खेल सुविधाएं प्रदान की जाएगी। खिलाडियों को भाग लेने के लिए एनसीओई की ओर से तय किए गए नियमों व शर्तों पर भी खरा उतरना होगा।
इसके तहत खिलाड़ी का भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिए होने, वीएफआई, एसजीएफआई, एआईयू, खेलों इंडिया में तीसरे स्थान तक, मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में भाग सहित लंबी ऊंचाई भी जरूरी होगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपने साथ अपने सभी दस्तावेजों की मूलप्रति के साथ सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉफी व चार पासपोर्ट फोटोग्राफ लाना भी अनिवार्य होगा।