Loading...

नेहर सवार में उचित मूल्य की दुकान में 20 तारीख से पहले नहीं मिलता सस्ता राशन

Ankita • 16 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

ग्राम पंचायत नेहर सवार में उचित मूल्य की दुकान में सस्ता राशन डीलर 1 साल से समय पर नहीं मिल रहा है। उचित मूल्य के जो संचालक थे उनका देहांत 1 साल पहले हो चुका है।

लोगों में बहुत ज्यादा निराशा है कि उचित मूल्य का समान समय पर नहीं मिलता है। लोगों ने बताया कि 20 तारीख और 25 तारीख के बाद राशन आता है और महीने में 2 दिन ही दुकान खुलती है। लोगों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने विभाग से निवेदन किया है कि इसका समाधान करके किसी स्थानीय निवासी को उचित मूल्य की दुकान का संचालन करने के लिए अनुमति दें।

लोगों ने बताया कि दूर-दूर से आए लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े क्योंकि लोग 2 सालों से इसका दंश झेल रहे हैं और इस उचित मूल्य की दुकान पर लोगों को बहुत दूर से आना पड़ता है।

राशन न मिलने के कारण लोग दिन भर बैठ कर वापस चले जाते हैं जिसे लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है।