नैनो कार व एचआरटीसी बस की हुई जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत

By Ankita Published: 23 May 2023, 1:03 PM | Updated: 23 May 2023, 1:03 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में बजौरा में एक नैनो कार कार व एचआरटीसी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जिगिन्दर (37) निवासी झिड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बजौरा के समीप कार व एचआरटीसी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत कार चालक को क्षेत्रीय अस्पताल ले जा गया, परन्तु उसने बदाह के समीप पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।