Loading...

नौकरी का सुनहरा मौका: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार…

PRIYANKA THAKUR • 6 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

एसआईएस, सिक्योरिटी जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए जिला मंडी के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जायेंगे।

यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि साक्षात्कार 7 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट तथा 8 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय, सुन्दरनगर में प्रातः 10.00 बजे से 3 बजे तक आयोजित किए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट करें। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।