नौवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस
HNN/ सोलन
जिला सोलन में एक लड़की ने आत्महत्या कर मौत को गले लगाया है। हालांकि लड़की ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बता दें लड़की का परिवार झारखंड का रहने वाला है और वह 9वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही आईपीसी की धारा 174 के तहत खुदकुशी का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता रोज की तरह काम करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। जब उसके पिता दोपहर के समय घर वापस आए तो उसने घर के अंदर जाकर देखा कि उसकी बेटी फंदे से लटकी हुई है। बेटी को फंदे से झूलता देख उसके पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी परमाणु प्रणव चौहान ने बताया कि एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।