Loading...

पंचतत्व में विलीन हुए कमांडेंट (आईपीएस) एसआर राणा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

PRIYANKA THAKUR • 4 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / मंडी

आईपीएस साजू राम राणा का अंतिम संस्कार बुधवार को धर्मपुर उपमंडल में उनके पैतृक गांव कोहलका में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू व डीआईजी मंडी जाेन मधु सूदन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि आईपीएस साजू राम राणा का मंगलवार को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस की आभार रैली में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह मंगलवार देर सायं पैतृक गांव कोहलका लाई गई थी तथा बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।