Loading...

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद अमित शर्मा, दूल्हे की तरह सजा कर…

SAPNA THAKUR • 16 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश का 23 वर्षीय जवान सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। जवान अविवाहित था जिसके चलते परिजनों ने उसे दूल्हे की तरह तैयार किया और उसके बाद अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि 10 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एक रेगुलर ऑपरेशन टास्क के दौरान सेना के तीन जवान गहरी खाई में गिर गए।

इस हादसे में तीनों जवान शहीद हो गए जिसमें हमीरपुर जिला के ग्राम पंचायत धनेड़ के तहत तलाशी खुर्द किरवीं गांव के रहने वाले अमित शर्मा (23) भी शामिल थे। जिसके बाद आज अमित शर्मा की पार्थिव देह घर पहुँची। यहाँ परिजनों द्वारा उसे दूल्हे की तरह सजाकर विवाह की रस्में पूरी की गई।

जिसके बाद शहीद का सैनिक एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि अमित शर्मा तीन भाई-बहनों मे सबसे छोटे थे। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण अमित सबके लाडले थे।