9 पंचायतों के नवनिर्मित भवनों का भी करेंगे लोकार्पण
HNN/ नाहन
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह 8 फरवरी को सांय 3 बजे सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आईटीआई के समीप 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय भवन (बीडीओ आफिस) का उदघाटन करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अपने प्रवास के दौरान बीडीओ कार्यालय परिसर में ही पांवटा विकास खंड के तहत 35.50 लाख से निर्मित सामुदायिक केन्द्र (पंचायत घर) भैला, 33-33 लाख रुपये से निर्मित पंचायत घर गुरूवाला सिंघपुरा, क्यारदा एवं भरली अगरो, 31 लाख रुपये से निर्मित ग्राम पंचायत भवन भंगरनी तथा 22 लाख से निर्मित पंचायत घर खोदरी (गोजर अड़ायन) और 32.50 लाख से निर्मित पुरूवाला पंचायत घर का उदघाटन करेंगे।
इसके उपरांत, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 33-33 लाख रुपये की लागत से निर्मित पच्छाद विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत घर धरोटी तथा राजगढ़ विकास खंड के तहत धनच मानवा ग्राम पंचायत घर का उदघाटन भी करेंगे।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी, कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group