पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित

polling-stations.jpg

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन, 2023 के लिए जिला के नालागढ़ विकास खंड में मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी है। इस सूची के अनुसार विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत खेड़ा के वार्ड नंबर 1, उपरला खेड़ा, वार्ड नंबर 02 खेड़ा चक-01, वार्ड नंबर 03 खेड़ा चक-02, वार्ड नंबर 04, खेड़ा चक-03 तथा वार्ड नंबर 05 बेलीदयोल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नानोवाल (खेड़ा) को मतदान केन्द्र अधिसूचित किया है।

इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 06 नानोवाल-01, वार्ड नंबर 07 नानोवाल-02 तथा वार्ड नंबर 08 नानोवाल-03 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ा को मतदान केन्द्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। ग्राम पंचायत खेड़ा के वार्ड नंबर 09 नानोवाल-04, वार्ड नंबर 10 निहला खेड़ा-01, वार्ड नंबर 11, निहला खेड़ा-02, वार्ड नंबर 12 निहला खेड़ा-03 तथा वार्ड नंबर 13 निहला खेड़ा-04 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नानोवाल (खेड़ा) को मतदान केंद्र अधिसूचित किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बारियां के वार्ड नंबर 01, बनसाईं तथा वार्ड नंबर 02, तिरला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला तिरला, वार्ड नंबर 03, अल्योंन एवं वार्ड नंबर 04 खेड़ा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला वसीमा की जोहडी को मतदान केन्द्र अधिसूचित किया है। इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 05 सलैहड़ा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलैहड़ा तथा वार्ड नंबर 06 बारियां के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारियां और वार्ड नंबर 07 पनोह के लिए राजकीय उच्च पाठशाला बारियां को मतदान केंद्र के रूप में अधिसूचित किया है।

इस सूची के अनुसार ग्राम पंचायत मलैहणी के वार्ड नंबर 01 सोहरी तथा वार्ड नंबर 02, मलैहणी के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलैहणी को मतदान केन्द्र अधिसूचित किया गया है। इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 03, बाड़ा और वार्ड नंबर 04 थला के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनारडी को मतदान केन्द्र अधिसूचित किया गया है। इसी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 01, रज्वाती के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलैहणी को मतदान केंद्र बनाया गया है।

विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बरूणा के वार्ड नंबर 05, घरोटी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरूणा और वार्ड नंबर 08, कोटला कलां-02 के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां को मतदान केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। ग्राम पंचायत किश्नपुरा के वार्ड नंबर 08, किश्नपुरा-3 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला किश्नपुरा को मतदान केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।