Loading...

पंजाब के चिट्टा सप्लायर को ऊना से किया गिरफ्तार

PARUL • 13 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना परवाणू की टीम ने पंजाब के एक चिट्टा सप्लायर को ऊना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय उर्फ केशव निवासी सेक्टर-32 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सोलन की पुलिस टीम ने 6 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाजा के पास परवाणू की तरफ से आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका।

जिसमें आरोपी दंपति बिशप सैन निवासी हीरानगर डाकघर वार्ड चड़ी तहसील व जिला शिमला और उसकी पत्नी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया।

वहीं पूछताछ में चिट्टे की खेप का सप्लायर आरोपी पंजाब का रहने वाला विजय पाया गया। लेकिन सप्लायर दंपति की गिरफ्तारी के बाद वह पंजाब से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे ऊना से गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने धर्मपुर थाना के तहत चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक दंपति की निशानदेही पर की गई है। जिसमें पुलिस आरोपी को लेकर सोलन पहुंच गई है। वहीं अब उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।