पंजाब के पटियाला से उद्घोषित अपराधी काबू
HNN/नाहन
सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पीओ सेल की टीम ने अपराधी को पंजाब के पटियाला से काबू किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी जीतेंद्र सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी नंदी खालसा, पुलिस थाना इंद्री, जिला करनाल (हरियाणा) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 341 के तहत 27 अप्रैल 2015 को मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में पीओ सेल की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर सिरमौर पहुंच गई है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।