Loading...

पंजाब के युवक को होटल से चिट्टा सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 24 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस टीम ने एक होटल के कमरे से पंजाब के एक युवक को 16 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी कार्यवाही भी शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी सुलतान विंड अमृतसर के रूप में हुई है।

बात दें कि पुलिस को सुचना मिली थी कि पंजाब निवासी एक युवक तलोगी के पास होटल में रुका हुआ है। जिसके पास से पुलिस को चिट्टा बरामद हो सकता है। जिसके बाद पुलिस की टीम सुचना मिलते ही मौके पर होटल पहुंची और आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस द्वारा जांच भी की जा रही है कि आरोपी इसे कहा से लेकर आया था। मामले की पुष्टि साक्षी वर्मा एसपी कुल्लू द्वारा की गई है।