पंजाब के सात जिलों में अब इस दिन तक बंद रहेगा इंटरनेट…
किसानों के दिल्ली कूच का आज छठा दिन है। पंजाब के किसान संगठन हरियाणा के शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर डटे हैं। किसान नेताओं और सरकार के बीच रविवार शाम छह बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता होनी है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के सात जिलों में 24 फरवरी तक इंटरनेट पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। जिला पटियाला में शंभू, जुल्कन, पासियान, पातड़ां, शुतराणा, समाना, घनौर, देवीगढ़ और बलभेरा और जिला एसएएस नगर में लालरू में नेट बंद कर दिया गया है।
बता दें पंजाब और हरियाणा में जहां इंटरनेट बंद है। मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में किसान नेता आपस में बात करते के लिए वॉकीटॉकी का प्रयोग कर एक दूसरे से संपर्क करते दिख रहे हैं।