Loading...

पंजाब रोडवेज की बस और कार की हुई टक्कर, एक की मौत

PARUL • 21 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला में कुल्लू-मनाली एनएच पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां पंजाब रोडवेज की बस और एक कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान टहल सिंह (45) निवासी नंगाबाग तहसील क़ुल्ल के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, कुल्लू-मनाली एनएच पर जौहल में बीती रात पंजाब रोडवेज की बस  (PB 65 BC 1627) और एक कार में टक्कर हो गई। बस की तेज रफ्तार के चलते कार काफी दूरी तक स्किड होकर चली गई। जिस कारण कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्ट्ररों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंजाब के निवासी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।