पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

drug-smuggling-on-the-rise.jpg

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक को 10.48 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रणव शर्मा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बालूगंज की टीम गश्त के दौरान जब शोघी बैरियर पर पहुंची तो उन्होंने चंडीगढ़ से शिमला आ रही पंजाब रोडवेज की एक बस (पीबी 65डी-4894) को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के कब्जे से 10.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।