लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पच्छाद में तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का डॉ. संजीव कुमार ने किया समापन

Ankita | 23 नवंबर 2023 at 3:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपमंडल अधिकारी ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

HNN/ पच्छाद

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड पच्छाद की सात पंचायतों के 73 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के निर्माण हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (21-23 नवंबर 2023) का आज खंड विकास कार्यालय पच्छाद स्थित सराहां में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पच्छाद, डॉ. संजीव कुमार धीमान ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पच्छाद ने सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग प्रशासन को मिले जिससे कि जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय, सराहा से राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 20 विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]