Loading...

पठानकोट-मंडी एनएच पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, दो की मौत

By PARUL Published: 22 Dec 2023, 4:51 PM | Updated: 22 Dec 2023, 4:51 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला कांगड़ा का है, जहां पठानकोट-मंडी एनएच पर भाली के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान संजय शर्मा उर्फ पप्पी (55) निवासी त्रिलोकपुर और शमशेर (24) निवासी बाग भटियात चंबा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार से शाहपुर से पठानकोट की ओर जा रही थी। इस दौरान भाली के पास तीखे मोड़ के पास पहुंचते ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले पैरापिट से टकराई और फिर नीचे खाई में लुढ़क गई। सूचना मिलते ही दोनों घायलों को गंभीर हालत में उपचार के शाहपुर अस्पताल ले जाया गया।

जहां पर दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।